फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP leader threatens to commit suicide if he is not given responsibility in the organization

Pilibhit News: भाजपा नेता ने दी धमकी, संगठन में जिम्मेदारी नहीं मिली तो करेंगे आत्मदाह

Sun, 26 Jan 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP leader threatens to commit suicide if he is not given responsibility in the organization
बीसलपुर। भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शरद पाल सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि यदि 25 फरवरी तक उन्हें किसी जिम्मेदार पद पर नामित नहीं किया गया, तो वह विधानसभा के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया कि वह वर्ष 1988 से भाजपा में पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। वह संगठन के कई पदों पर पूरी ईमानदारी और वफादारी के साथ काम कर चुके हैं। पिता यशपाल सिंह भी भाजपा के पक्के कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन

उनके घर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आ चुके हैं। पिछले दिनों चलाए गए भाजपा के सदस्यता अभियान में उन्होंने बड़ी संख्या में नए सदस्य बनाए। उन्हें इस बात का अफसोस है कि आज तक उन्हें किसी जिम्मेदार पद पर नामित नहीं किया गया है। यही नहीं उन्होंने दूसरी पार्टियों से आए लोगों को जिम्मेदार पदों पर नामित करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में धमकी दी गई कि यदि 25 फरवरी तक उन्हें किसी जिम्मेदार पद पर नामित नहीं किया गया तो वह विधानसभा के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे। शरद पाल ने बताया कि उन्होंने अपने इस निर्णय के बारे में संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया है।
वर्जन :
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। कार्यकर्ता क्यों असंतुष्ट है, इसकी जानकारी कराएंगे। - संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed