फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP leader son arrested

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Sun, 28 Jun 2020 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
BJP leader son arrested
पीलीभीत/बरखेड़ा। घर में सो रही किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरद्वारी लाल गंगवार के बेेटे पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री शुक्रवार रात कमरे में सो रही थी। परिवार वाले अन्य कमरों में थे। रात करीब 11 बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरद्वारीलाल गंगवार का बेटा केशव मकान में घुस गया। उसने कमरे में सो रही बेटी को दबोच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए। मौके पर पहुंचे तो केशव धमकी देकर भाग गया। परिवार वालों ने बेटी की जान को खतरा जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- छवि बिगाड़ने की साजिश
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरद्वारी लाल गंगवार ने बेटे पर दर्ज कराई गई एफआईआर को पूरी तरह से फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि जिस वक्त की घटना बताई गई है, उस समय बेटा समेत पूरा परिवार गांव में ही एक दावत में शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि सप्ताह भर पहले ग्राम प्रधान से उनके बेटे का विवाद हुआ था। तब प्रधान ने बेटे को फंसाने की धमकी दी थी। जिस किशोरी से घटना बताई जा रही है, उसके घर भी देर रात तक प्रधान मौजूद रहकर कार्रवाई का दबाव बनाते रहे थे। निष्पक्ष जांच हुई तो सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण से मिली तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। जांच कराई जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई होगी। - कमल सिंह, इंस्पेक्टर बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed