{"_id":"579ce99d4f1c1bdd4121e1c3","slug":"bjp-is-the-only-option-before-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनता के सामने भाजपा ही एकमात्र विकल्प’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जनता के सामने भाजपा ही एकमात्र विकल्प’
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान शनिवार से शुरू हुआ। शुभारंभ दिल्ली के सांसद एवं यूपी के सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा को आशा भरी नजरों से देख रही है। विकास की चाह रखने वाली जनता के के सामने भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।
अग्रवाल सभा भवन में प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के अंदर और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल की है। केंद्र की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा पर काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। नाम लिए बिना उन्होंने कांग्रेस, बसपा और सपा पर भी निशाना साधा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, धीरेद्र मिश्र, प्रदीप नवरंग, संजीव प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, किशनलाल, अतुल गोयल, प्रणय वाजपेई, धर्मप्रकाश बौद्ध, मुकेश खंडेलवाल, हरिराम राठौर, मीना सिंह, पुष्पा उपाध्याय, महेश योगी, मान सिंह, सुब्रतजोशी, तुलाराम लोधी, दीपक अग्रवाल, बीके गुप्ता, संजय गंगवार, अनिरुद्ध मिश्र, अतुल गोयल आदि मौजूद रहे।
200 की जगह सिर्फ 70 लोग ही पहुंचे
प्रशिक्षण अभियान में भाजपा कार्यकारिणी के साथ विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा करीब 50 संभावित प्रत्याशियों सहित करीब 200 लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन बमुश्किल 70 लोग ही पहुंचे।
विज्ञापन
नहीं बता सके केंद्र की पांच योजनाएं
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में सबसे ज्यादा संख्या विधानसभा और नगरपालिका के चुनाव में टिकट चाहने वालों की नजर आई। इनको संबोधित करते हुए दिल्ली के सांसद ने कुछ देर के लिए अध्यापक ती तरह प्रश्नोत्तरी शुरू कर दी। उन्होंने मोदी सरकार की पांच योजनाओं के बारे में पूछा तो महज छह लोगों ने ही जवाब देने के लिए हाथ उठाए लेकिन कोई भी किसी योजना की पूरी जानकारी नहीं दे सका।
पार्टी का एक झंडा तक नहीं जुटा सके आयोजक
जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली के सांसद पहुंचे थे। इसकी तैयारियां भी कई दिनों से चल रही थीं लेकिन कार्यक्रम में मुख्य गेट से लेकर मीटिंग हाल तक भाजपा का एक भा झंडा नजर नहीं आया। इसकी लोग चर्चा करते रहे।