फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP dominates in the cooperative sugarcane committee, president elected unopposed

Pilibhit News: सहकारी गन्ना समिति में भाजपा का दबदबा, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

Fri, 18 Oct 2024 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP dominates in the cooperative sugarcane committee, president elected unopposed
पूरनपुर में सहकारी गन्ना समिति के निर्वाचित अध्यक्ष अपने समर्थकों और भाजपाइयों के साथ।संवाद
पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनावों में पूरे जिले में तमाम विरोधों और आरोपों के बाद भाजपा का दबदबा रहा। पीलीभीत से भाजपा के दिग्विजय सिंह, बीसलपुर से राजेश तो पूरनपुर से नितिन दीक्षित ने जीत दर्ज की। सभी निर्वाचित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिया। बीसलपुर में अध्यक्ष को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति में संचालक के सभी 11 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। शुरू में तो सपा ने हर संभव प्रयास किया लेकिन बाद में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई तो पार्टी आगे नहीं आई। मात्र एक-एक आवेदन आने के कारण ऐमी के रहने वाले दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष और जगदीश चंद्र को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों को निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सपा के पदाधिकारी शुरुआत में भाजपा पर कई आरोप लगा रहे थे, बावजूद इसके पर्चा भरने के लिए कोई आगे नहीं आया। परिणामस्वरूप भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...


बीसलपुर राजेश अध्यक्ष और शीला बनीं उपाध्यक्ष


बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर क्रमश: राजेश सिंह और शीला देवी निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित की गईं।
सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में बृहस्पतिवार को सुबह 6:30 बजे से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। यह प्रक्रिया अपराह्न तीन बजे तक जारी रही। इस मौके पर समिति के अधिकतर संचालक मौजूद रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी करम सिंह के अनुसार निर्धारित अवधि में अध्यक्ष पद के लिए केवल राजेश सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए शीला देवी ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए, लिहाजा इन दोनों को निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया। प्रमाण पत्र देने के समय भाजपा विधायक विवेक वर्मा भी मौजूद रहे।
--
संचालक अमित राज और सपा ने लगाए गंभीर आरोप
दौलतपुर करैना क्षेत्र के संचालक अमित राज सिंह का कहना था कि वह अध्यक्ष पद के लिए पूरी तैयारी करके नामांकन कराने आए थे, लेकिन भाजपा नेताओं के दबाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी ने राजेश सिंह, शीला देवी व उनके गुट के संचालकों को समय से पहले ही समिति कार्यालय में बुला लिया। उसके बाद समिति द्वार पर ताले डलवा दिए गए। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी से फोन पर कई बार वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इधर सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेष शर्मा ने आरोप लगाया कि समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में नियम कानूनोंं को तार तार कर दिया गया। उनका कहना है कि यदि चुनाव पारदर्शी ढंग से होता तो सपा के दोनों पदाधिकारी चुने जाते।
...
नितिन दीक्षित अध्यक्ष और प्रेम प्रकाश बने उपाध्यक्ष
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति के लिए नितिन दीक्षित को अध्यक्ष और प्रेम प्रकाश को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। भाजपाइयों ने इस मौके पर जश्न मनाया और पटाखे भी दागे। एआरओ/ एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पदों पर एकल नामांकन दाखिल हुआ। ऐसे में दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। एसडीएम ने सभी को जीत के प्रमाण पत्र भी बांटे। विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, ब्लाॅक प्रमुख पति अपूर्व सिंह, भाजपा नेता अनुराग अग्निहोत्री, रजनीश पांडेय, संचालक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, सतेंद्र सिंह, गुरमंगद सिंह आदि मौजूद रहे। नितिन की जीत पर उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन मोहन सिंह, गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, राकेश मिश्रा, विपिन सिंह, अखिलेश वर्मा, अनुपम वाजपेयी, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा, मुकेश गुप्ता, देव शर्मा आदि मौजूद रहे।


...
बरखेड़ा सीट पर भूपराम जीते
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के संचालक पद की बरखेड़ा सीट के लिए भूपराम ने 16 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश को मात्र सात वोट मिले। मतदान चीनी मिल परिसर में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चला। उसके बाद मतगणना हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी मृदुला ने भूपराम को प्रमाण पत्र दिया। संवाद

पूरनपुर में सहकारी गन्ना समिति के निर्वाचित अध्यक्ष अपने समर्थकों और भाजपाइयों के साथ।संवाद

पूरनपुर में सहकारी गन्ना समिति के निर्वाचित अध्यक्ष अपने समर्थकों और भाजपाइयों के साथ।संवाद

पूरनपुर में सहकारी गन्ना समिति के निर्वाचित अध्यक्ष अपने समर्थकों और भाजपाइयों के साथ।संवाद

पूरनपुर में सहकारी गन्ना समिति के निर्वाचित अध्यक्ष अपने समर्थकों और भाजपाइयों के साथ।संवाद

पूरनपुर में सहकारी गन्ना समिति के निर्वाचित अध्यक्ष अपने समर्थकों और भाजपाइयों के साथ।संवाद

पूरनपुर में सहकारी गन्ना समिति के निर्वाचित अध्यक्ष अपने समर्थकों और भाजपाइयों के साथ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed