{"_id":"64288131a5a3ad317a0d1254","slug":"bjp-district-general-secretarys-car-vandalized-pilibhit-news-c-4-1-115067-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: भाजपा जिला महामंत्री की गाड़ी में तोड़फोड़, बैठक में व्यस्त थे सभी BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: भाजपा जिला महामंत्री की गाड़ी में तोड़फोड़, बैठक में व्यस्त थे सभी BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ता
Sun, 02 Apr 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:39 AM IST
सार
भाजपा नेताओं ने सूचना जहानाबाद पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भाजपा के जिला महामंत्री की गाड़ी को जहानाबाद में एक ग्रामीण ने तोड़ दिया। सूचना पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
भाजपा की बूथ स्तर की एक बैठक शनिवार को जहानाबाद के गहलुइया गांव में चल रही थी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और जिला महामंत्री दिनेश पटेल भी मौजूद थे। इसी दौरान एक ग्रामीण आया और बाहर खड़ी जिला महामंत्री की कार में तोड़फोड़ करने लगा। भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारी बाहर आए। तब युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने सूचना जहानाबाद पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन