{"_id":"588100064f1c1b632aefe690","slug":"bisalpur-have-sued-congress-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर सीट पर दावा ठोक सकती है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर सीट पर दावा ठोक सकती है कांग्रेस
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा और कांग्रेस में गठबंधन हुआ तो जिले की सियासी तस्वीर कुछ बदल सकती है। बीसलपुर सीट पर कांग्रेस अपना दावा ठोक सकती है। इस सीट पर पिछले चुनाव में सपा का उम्मीदवार चौथे और कांग्रेस के उम्मीदवार अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू दूसरे नंबर पर रहे थे। जिले की बाकी तीनों सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया था।
बीसलपुर से इस विधानसभा चुनाव में भी अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू कांग्रेस का टिकट मांग रहे हैं। वह बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2012 का चुनाव वह कांग्रेस टिकट पर लड़े थे और 55533 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे थे। यहां सपा चौथे नंबर पर रही थी। ऐसे में राजनीतिक हल्कों में कांग्रेस से सपा का गठबंधन होने पर बीसलपुर विधान सभा सीट कांग्रेस में खाते में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। दबी जुबान में जिले के सपाई भी इसे स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि उनका यह भी मानना है कि गठबंधन होने पर जिले की अन्य तीनों सीटों पर सपा और मजबूत हो जाएगी।