{"_id":"5fff3e3b8ebc3e32a623e3ca","slug":"bird-flu-terror-pilibhit-news-bly4336495159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सेहरामऊ क्षेत्र में तीन कौवों की मौत से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सेहरामऊ क्षेत्र में तीन कौवों की मौत से दहशत
विज्ञापन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तीन कौवों की मौत पर बर्ड फ्लू का शोर मचने पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने तीनों कौवों के शव कब्जे में लिए। बुधवार को भी डिप्टी सीवीओ ने टीम के साथ नगर और देहात के दुकानदारों को बाहर से अंडे मंगवाने की हिदायत दी। साथ ही पोल्ट्री फार्म मालिकों से मुर्गों के मरने पर तत्काल जानकारी देने की अपील की। टीम ने तीन पोल्ट्री फार्मों से 60 मुर्गों के के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर में एक इंटर कॉलेज, रानीगंज और श्रीनगर गांव के पास एक-एक कौवा के मरने की सूचना बुधवार को पशुपालन विभाग को दी गई। इस पर पशुपालन विभाग के डॉ. राजकुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों कौवों के शवों को कब्जे में ले लिया। डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्र ने बताया कि कौवों के शव जांच के लिए आरवीआरआई बरेली भेजे जाएंगे।
बुधवार को नगर के अंडा विक्रेताओं की दुकानों पर भी जांच की। जिले के बाहर से अंडा न मंगवाने की अपील की गई। मीट विक्रेताओं को अवशेष खुले में न फेंकने को कहा गया है। पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर बर्ड फ्लू की आशंका पर सावधानी बरतने, किसी मुर्गे की मौत होने पर समय रहते सूचना देने, मृत एवं संक्रमित पक्षी के पास न जाने, कच्चे कुक्कुट और कुक्कुट का प्रयोग न करने, कुक्कट फार्म पास-पास न रखने, मृत पक्षियों को खुले में न फेंकने और गहरे गड्ढे में दफनाने के साथ ऊपर से चूना डालने आदि के बारे में बताया। क्षेत्र के तीन पोल्ट्री फार्म से 60 मुर्गों के सैंपल लिए गए हैं।