फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bird flu terror

70 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर आधे घंटे उबालकर खाएं मुर्गा और अंडा

Thu, 14 Jan 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bird flu terror
पीलीभीत। अभी तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई केस भले न मिला हो, लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। लोगों में भी खासी दहशत है। इसके चलते मुर्गा और अंडा की बिक्री आधी रह गई है। पशु पालन विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चला रहा है। इसके तहत लोगों को अंडा और मुर्गा 70 डिग्री सेंटीग्रेट पर आधे घंटे तक उबालने के बाद खाने की सलाह दी गई है, जिससे संक्रमण का खतरा न रहे।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू को लेकर शासन बेहद अलर्ट है। शासन के निर्देश पर पशुपालन और वन विभाग की टीमें निगरानी में जुटी हैं। दूसरे प्रदेशों से आने वाले अंडा और मुर्गे-मुर्गियों की आवक 24 जनवरी तक के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है। इसकी निगरानी भी की जा रही है। हालांकि अभी तक बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी लोग अंडा, मुर्गा खाने से बच रहे हैं, जिससे खपत घटने के बाद दाम भी गिर गए हैं। प्रतिदिन सौ क्विंटल बिकने वाला मुर्गा बमुश्किल 50 क्विंटल बिक रहा। प्रतिदिन 30 हजार अंडे बिकते थे, जिनकी बिक्री घटकर दस हजार रह गई है। उधर, बर्ड फ्लू को लेकर अफवाहों तेज होती जा रही हैं। बर्ड फ्लू को लेरक तमाम तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें बताया है कि अगर अंडा और मुर्गा 70 डिग्री सेंटीग्रेट पर आधे घंटे तक उबालने के बाद प्रयोग करते हैं, तो बर्ल्ड फ्लू का खतरा नहीं रहेगा। आधे घंटे गर्म होने पर संक्रमण खुद व खुद खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

राहत: आईवीआरआई लैब भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं
पीलीभीत। पक्षियों के अचानक मरने की सूचना पर सैंपल लेकर आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे, जिनको लेकर राहत भरी खबर है। जांच में पक्षियों के बर्ड फ्लू से मरने की पुष्टि नहीं हुई है। आशंका है कि पक्षियों की मौत ठंड से हुई होगी। फिलहाल बर्ड फ्लू को लेकर किसी तरह की ढील न बतरने के निर्देश टीमों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड फ्लू का अलर्ट घोषित करने के बाद निगरानी के लिए पशुपालन और वन विभाग को जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं पशुपालन विभाग की ओर से जिले के सातों ब्लॉक पर पशु चिकित्साधिकारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। ये टीमें लगातार सैंपलिंग कर रही है। अभी तक सातों ब्लॉक से 250 सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे। बीते दिनों कलीनगर में उल्लू, पूरनपुर के शेरपुर में मुर्गे-मुर्गियों और बत्तख की मौत होने के मामले सामने आए थे। अभी तक कुल 250 सैंपल बरेली भेजे जा चुके हैं। इसमें अधिकांश की जांच हो चुकी है। मगर बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है। अफसरों का यह भी मानना है कि इन दिनों सर्दी अधिक पड़ रही है। इसका असर पक्षियों पर पड़ रहा है। बर्ड फ्लूू के शोर के बीच पक्षियों की मौत ठंड से होने का अंदेशा अधिक जताया है।

बर्ड फ्लू को लेकर 250 सैंपल भेजे गए थे। अभी रिपोर्ट तो नहीं मिली है, लेकिन बरेली लैब के जिम्मेदारों से संपर्क कर जानकारी ली गई है, सभी निगेटिव निकली हैं। अगर मुर्गा और अंडा 70 डिग्री सेंटीग्रेट पर आधे घंटे तक उबालने के बाद खाया जाए तो संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। इसे लेकर भी प्रचार-प्रसार कराकर जागरूक कराया जा रहा है। - डॉ. एके गर्ग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed