फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bird flu alert in the district, department sent 280 samples for testing

Pilibhit News: बर्ड फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट, विभाग ने जांच के लिए भेजे 280 नमूने

Tue, 07 Apr 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bird flu alert in the district, department sent 280 samples for testing
पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद टीम। स्रोत विभाग
पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद अफसरों ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। विभागीय टीम की ओर से करीब 280 नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। वहीं, सभी पशु चिकित्सालयों में टीमों का गठन कर पशुपालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से इसे गंभीरता से लेते हुए भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही जिले में 16 आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीमों) का गठन किया है। विभागीय अफसरों की ओर से जिले के सभी पोल्ट्री फॉर्म से करीब 280 नमूने जांच के लिए बरेली के आईवीआरआई भेजे हैं। हालांकि यह सभी नमूने जांच में सुरक्षित पाए गए हैं। वहीं, यह टीमें पोल्ट्री फार्माें पर पहुंचकर पशुपालकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दे रही हैं। किसी तरह की समस्या होने पर विभागीय अफसरों को जानकारी देने के लिए सलाह दे रहे हैं। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि नेपाल में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं टीमों का गठन कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

--
निगरानी के लिए बनाया कंट्रोल रूम
सीवीओ ने बताया कि जिले के सभी पशु चिकित्सालयों पर निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है। वहीं, इन सभी की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय पर भी कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है ताकि किसी तरह की समस्या होने पर उस पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed