फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bilsnda and in Bisalpur Organically during counting

बिलसंडा और बीसलपुर में मतगणना के दौरान बवाल

Mon, 02 Nov 2015 11:44 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 02 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bilsnda and in Bisalpur Organically during counting

बीसलपुर के मतगणना केंद्र पर प्राप्त वोटों का आंकड़ा गलत बताए जाने से नाराज जिला पंचायत के वार्ड 30 की विजयी प्रत्याशी ममता वर्मा के समर्थकों ने मंडी समिति गेट पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। बिलसंडा में मतगणना केंद्र के दो एआरओ अधूरा काम छोड़कर चले गए। जिस पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बमुश्किल शांत कराया।

विज्ञापन

बीसलपुर। जिला पंचायत के वार्ड 30 की प्रत्याशी ममता देवी को 6399 और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियंका गंगवार को 6332 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने हड़बड़ी में ममता देवी के अभिकर्ताओं को बता दिया कि ममता को 6329 वोट मिले हैं और वह हार गई हैं। ममता के अभिकर्ताओं ने उनके आंकड़े पर अविश्वास जताते हुए मतगणना पंडाल में हंगामा करने लगे। वहां मौजूद जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार नन्हेलाल के निर्देश पर पुलिस ने हंगामा कर रहे अभिकर्ताओं को को मतगणना पंडाल से बाहर कर दिया। अभिकर्ताओं ने इसकी जानकारी गेट पर मौजूद ममता देवी के समर्थकों को मामले जानकारी दी। इससे लोग भड़क उठे और गेट पर चक्का जामकर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। पहले पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उनके न मामने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। कुछ समर्थकों ने पुलिस पर हल्का पथराव भी किया। हालांकि लाठीचार्ज और पथराव से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। सीओ सुवेग सिंह सिद्धू का कहना है कि लाठी चार्ज नहीं हुा। पुलिस ने सड़क पर डंडे फटकार कर भीड़ को खदेड़ा है।
विज्ञापन

बिलसंडा। यहां की मतगणना सोमवार की शाम पांच बजे पूरी हो गई थी। जिला पंचायत के वार्ड 33 के मतों की गणना आठ टेबिलों पर हो रही थी। दो टेबिलों के सहायक निर्वाचन अधिकारी आरएस टोलिया और देवानंद सागर ने सोमवार को सुबह अपनी टेबिलों पर मतगणना पूरी करा दी और निर्वाचन अधिकारी को बिना सूचना दिए पीलीभीत स्थित अपने घर चले गए। दोनों टेबुलेशन चार्ट अपने साथ ले गए थे। इस वजह से वार्ड 33 के सदस्य पद के प्रत्याशियों के आंकड़े कंपाइल नहीं हो पाए। इससे प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। निर्वाचन अधिकारी से अभद्र व्यवहार भी किया। एसडीएम बीपी सिंह ने समझा बुझाकर शांत किया और सेलफोन से सूचना देकर दोनों सहायक निर्वाचन अधिकारियों को बुला लिया। उनसे टेबुलेशन चार्ट लेकर प्रत्याशियों को मिले वोटों के आंकड़े कंपाइल कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed