{"_id":"6650ff36c829bfa5d4049ce4","slug":"bike-stolen-from-shoe-merchant-beaten-when-he-protested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116830-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जूता व्यापारी से बाइक लूटी, विरोध किया तो पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जूता व्यापारी से बाइक लूटी, विरोध किया तो पीटा
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव बबूरा और बमरौली के बीच बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक जूता व्यापारी को घेर कर उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
गांव बमरौली निवासी मो. सागिर ने पुलिस को बताया कि उसकी बमरोली चौराहे पर जूता-चप्पल की दुकान है। वह बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर बिलसंडा से सामान लेकर घर लौट रहा था। जब गांव बबूरा व बमरौली के बीच पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आए। उन्होंने उसे रुकवा लिया। साथ ही बाइक को घेर लिया।
युवकों ने उसे धमकी देकर बाइक से नीचे उतारा। बाद में वह उसकी बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। लूट की सूचना मिलते ही क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। मौके पर सीओ विशाल चौधरी, एसओ करेली जगदीप सिंह मालिक और इंस्पेक्टर अजय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। शुक्रवार को एएसपी विक्रम दाहिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। फिलहाल इस मामले में अब तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।