फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riding robber robs woman in broad daylight

Pilibhit News: दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे ने महिला से की लूटपाट

Tue, 07 May 2024 04:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Bike riding robber robs woman in broad daylight
पीलीभीत/बीसलपुर। परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरों ने जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कस्बे की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला मगर कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के गांव करगैनी निवासी मोहम्मद यावर अपने बड़े भाई मुशरफ, उनकी पत्नी नाजिश, पिता मोहम्मद अकरम, मां नूरजहां व चार बच्चों के साथ जिला लखीमपुर के मोहम्मदी स्थित एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बीसलपुर पहुंचने से पहले ही उनकी कार में कुछ खराबी आ गई। कार में दिक्कत आने से वह हाईवे पर स्थित मैकनिक की दुकान पर कार को सही कराने लगे। कार में बैठे सभी लोग इधर उधर बैठ गए। भाभी नाजिश व मां नूरजहां पड़ाेस में स्थित पटाखे की दुकान की सीढि़योंं पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक बाइक उनके पास आकर रुकी, जबकि दुकान के पिछले हिस्से से एक युवक पैदल आया और नाजिश के सिर पर बंधा सोने का टीका व झूमर लूट कर हाईवे पर खड़े साथी की बाइक पर बैठकर कस्बे की ओर भाग गया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

एम्बूलेंस से सीएचसी लाए गए  झुलसे लोग । संवाद

एम्बूलेंस से सीएचसी लाए गए  झुलसे लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed