फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riding mother, son and daughter die in tractor-trolley collision

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटा-बेटी की मौत

Mon, 27 Nov 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding mother, son and daughter die in tractor-trolley collision
पीलीभीत। ओवरलोड गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला, उसकी बेटी और बेटे की मौत हो गई। महिला अपने तीन वर्षीय बेटे का मुंडन कराकर मायके जा रही थी।
विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम नकटिया निवासी हरीश पत्नी पूनम (32) और बेटी अनामिका (8) और बेटे साजन (3) व अन्य परिजन के साथ सुबह बेटे का मुंडन कराने पूर्णागिरि गए थे। शाम को पूरा परिवार लौट रहा था। पूनम को बच्चों के साथ न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर में अपने मायके जाना था। मझोला में वह दोनों बच्चों अनामिका और साजन को लेकर बस से उतर गई, जबकि पति हरीश और परिवार के अन्य लोग अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

पूनम टोडरपुर गांव के परिचित रामू की बाइक पर बच्चों के साथ बैठकर गांव की तरफ चल दी। न्यूरिया क्षेत्र की रानी कॉलोनी के पास से गुजरते समय गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान रामू सड़क की दूसरी तरफ गिरा, जबकि पूनम, अनामिका और साजन सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते है कि बेटी अनामिका के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक रामू गंभीर रूप से घायल है। सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed