{"_id":"66258e211c399aa72e0594e4","slug":"bike-riding-miscreants-looted-rs-16-thousand-from-businessman-by-giving-lift-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115117-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर व्यापारी से लूटे 16 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर व्यापारी से लूटे 16 हजार
विज्ञापन
पूरनपुर। वाहन का इंतजार कर रहे माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी व्यापारी को बदमाशों ने बाइक पर लिफ्ट दी। रास्ते में पिटाई की और 16 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने माधोटांडा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे टरका दिया।
घटना शनिवार शाम को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी बान व्यापारी शराफत ने बताया कि शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में बान की बिक्री कर शाम के समय पूरनपुर पहुंचा। माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने उससे किसी जगह जाने की जानकारी ली।
20 रुपये किराया तय कर माधोटांडा तक छोड़ने का आश्वासन देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि बाइक सवारों ने नगर से करीब ढाई किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर बाइक रोक दी। इसी समय पूरनपुर की ओर से बाइक से पहुंचे दो अन्य लोगों ने उससे नकदी, मोबाइल देने को कहा। विरोध पर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
बदमाशों ने 16 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पूरनपुर की ओर से आए बदमाश पूरनपुर की ओर वापस चले गए, जबकि बाइक पर बैठाकर लाने वाले माधोटांंडा की ओर चले गए। घटना के बाद वह पास के पेट्रोल पंप पर पहुंचा।
पूरनपुर की ओर से माधोटांडा जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर माधोटांडा पहुंचा। शराफत ने बताया कि घटना की जानकारी माधोटांडा पुलिस को दी। पुलिस ने घटना उनके क्षेत्र में न होने की बात की और मोबाइल गिरने की सूचना लिखित में ले ली। पूरनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम हरिपाल सिंह ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी किसी ने नहीं दी है।