फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider dies of roadway bus collision, second injured

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दूसरा घायल 

Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
बरेली रोड पर गोबल गांव के पास रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र राहुल की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दे दी है। बस चालक हादसे के बाद गाड़ी लेकर भाग निकला। भुता (बरेली) के पृथ्वीपुर गांव निवासी श्रवण कुमार का 18 वर्षीय पुत्र राहुल हाईसकूल का छात्र है। 28 अप्रैल को बड़े भाई श्यामबाबू की शादी है। इसको लेकर मंगलवार को वह गांव के ही प्रमोद (21) के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए बीसलपुर आया था। देर शाम बाइक से दोनों घर के लिए निकले। बाइक राहुल चला रहा था। उसने हेलमेट भी पहन रखा था। बरेली रोड पर गोबल गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। चालक बस लेकर निकल गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां राहुल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल प्रमोद की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इधर बिलसंडा-बीसलपुर मार्ग पर भीकमपुर के पास बोलेरो कार पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed