फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider dies in road accident

Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 29 May 2024 04:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हेमंत दास । संवाद
पीलीभीत। काम निपटाकर वापस जा रहा युवक बाइक असंतुलित होने से सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव बसंतापुर पूर्वा निवासी श्रीकृष्ण (40) वर्ष पुत्र सीताराम सोमवार को शहर में किसी काम से आया था। काम निपटाने के बाद वह देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक नहर के किनारे पहुंचा।
विज्ञापन

वहां उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेमो के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसों में दो साधुओं समेत चार लोग घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर मंगलवार को हुए हादसों में दो साधुओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना बरखेड़ा के गांव भैंसहा ग्वालपुर स्थित मढ़ी के पुजारी बड़े लाल गिरि मंगलवार को बाइक से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर जा रहे थे। बाइक पर कस्बा बरखेड़ा की मढ़ी के महंत हेमंत गिरि भी थे। रास्ते में गन्ना समिति द्वार पर सामने तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक पर सवार दोनो साधू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। इधर मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी मोहम्मद उवैस बाइक से बरेली जा रहा था। बाइक पर उनके मोहल्ले का ही मोहम्मद सईद भी था। रास्ते में गांव शेखापुर के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार थ्री व्हीलर की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसा होने के बाद चालक थ्री व्हीलर लेकर बीसलपुर की ओर भाग आया। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed