{"_id":"5fce81fc8ebc3ecf6d02ecbe","slug":"bike-rider-dies-in-accident-villagers-jammed-bisalpur-pilibhit-route-pilibhit-news-bly4293796176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों जाम किया बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों जाम किया बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग
विज्ञापन
बीसलपुर। साप्ताहिक बाजार से लौट रहे बाइक सवार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एकत्र ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल युवक सीएचसी में भर्ती है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव निवासी 38 वर्षीय भगवान शंकर पुत्र छेदालाल सोमवार शाम चार बजे गांव के ही लीलाधार के साथ बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर स्थित साप्ताहिक बाजार टिकरी आए थे। सब्जी खरीदने के बाद वापस जा रहे थे। गांव जोगीठेर में गन्ना सेंटर के पास पहुंचते ही ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे भगवान शंकर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। कुछ ही देर में ग्रामीण और परिजन जमा हो गए। आनन-फानन में घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। फिर सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम राकेेश गुप्ता, कोतवाल सुनील कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।