{"_id":"67153e859dc3f59af30836f9","slug":"bike-rider-dies-in-accident-companion-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124311-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी हुआ घायल
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव गुलड़िया में बैठे मृतक के परिजन।संवाद
बीसलपुर। करवा चौथ से एक दिन पहले दियोरिया मार्ग के बड़ा गांव मोड़ पर शनिवार को देर रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दियोरिया कोतवाली के गांव गुलड़िया राधे निवासी धनपाल कश्यप ने बताया कि उनका पुत्र अनिल कुमार (25) शनिवार को देर रात बीसलपुर से करवाचौथ पर्व से संंबंधित सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर उनके ही गांव का चंद्रसेन भी था। बाइक अनिल चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
रास्ते में बड़ा गांव मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी कार में जा घुसी। बाइक काफी तेज गति में थी। इस हादसे में अनिल की मौके पर मौत हो गई। चंद्रसेन गंभीर रूप से घायल हो गया। चंद्रसेन की सूचना पर दोनों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल चंद्रसेन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने की बजाए बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए।
कोतवाल प्रदीप विश्नोई ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता धनपाल, भाई अरुण, मनीराम, मां विद्या देवी और पत्नी शीतल देवी का रो रोकर बुरा हाल है।