फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider dies due to container collision, another injured

आत्म हत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ पड़ीं सीआरपीएफ के असिसटेंट कमांडेंट की पत्नी, पुलिस ने हटाया

Wed, 30 Mar 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to container collision, another injured
देवहा नदी रेलवे पुल का पास पहु्चीं पुलिस व मौके पर मौजूद भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पत्नी के साथ मंगलवार को लखनऊ से पीलीभीत होते हुए नीम करौरी जा रहे थे। रास्ते में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। शहर की ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी पत्नी कार से उतरकर आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं। गनीमत थी कि उस वक्त ट्रेन का समय नहीं था। पुलिस ने उन्हें ट्रैक से हटा लिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी वरिष्ठ अधिकारी का कार में ही किसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में पत्नी ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह करीब 11 बजे कार से उतर गईं और देवहा नदी की ओर रेलवे ट्रैक पर दौड़ लगा दी। कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली से एसएसआई सदाकत अली फोर्स के साथ पहुंचे और उन्हें ट्रैक से हटाया। पति-पत्नी को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई। महिला से उनके पिता का फोन नंबर लेकर बात की। मायके वालों को बुलाया है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया के मायके वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिता बोले-दहेज के लिए किया जा रहा है प्रताड़ित
महिला के पिता ने पुलिस को फोन पर बताया कि वह रेलवे में कार्यरत हैं। बेटी की शादी पांच साल पहले पुलिस अधिकारी के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया गया था। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। वह तंग आकर मायके में आकर रहने लगी थी। सोमवार को दामाद नीम करौरी जाने की बात कहकर बेटी को जबरदस्ती ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट की। इसी वजह से बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया। पीलीभीत पहुंचकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। इधर पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed