{"_id":"656dd4526918bdab3a0d62f7","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-companion-also-injured-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-8681-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार ने दम तोड़ा, साथी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार ने दम तोड़ा, साथी भी घायल
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो । स्रोत -परिजन
बीसलपुर से दो किलोमीटर दूर बरेली मार्ग पर हुआ हादसा
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक भाग निकला
संवाद न्यूज एजेंंसी
बीसलपुर। बरेली मार्ग पर नगर से दो किलोमीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार को देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली के गांव अमृता खास निवासी अजयवीर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र राहुल कुमार (21) रविवार को देर रात बाइक से आ रहा था। बाइक पर उसके ही गांव का रतन कुमार भी बैठा था। नगर से लगभग दो किलोमीटर पहले स्थित पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर से बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर होते ही चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चालक बरेली की ओर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र वालों ने गंभीर रूप से घायल रतन की मरहम पट्टी करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे से युवक के घर में कोहराम मच गया है। पिता अजयवीर सिंह, भाई कौशल, पंकज, बहन आरती और मां का रोते-रोते बुरा हाल है। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
000
हादसे में घायल महिला की मौत, पति की हालत गंभीर
बिलसंडा। घर से मजदूरी करने निकले दंपती की मोटरसाइकिल में चार पहिया के टक्कर मारने से कुसमा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव नगरिया तिलागिरी निवासी सर्वेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक दिसंबर की शाम को उनका भाई रामबहोरे (50) और भाभी कुसमा देवी (45) मानपुर भट्ठे पर मजदूरी करने बाइक से निकले थे। बमरौली- ईटगांव मार्ग पर सामने से आ रही एक चार पहिया गाड़ी ने मोबाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों को बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीलीभीत से डॉक्टरों ने हालात गंभीर बताते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया। बरेली से भोजीपुरा ले जाते हुए तीन दिसंबर को कुसमा देवी की मौत हो गई जबकि रामबहोरे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद