{"_id":"6838a9d93e96ab496f00b38f","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-bull-brother-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136860-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
Fri, 30 May 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 30 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। बमरोली-ईटगांव मार्ग पर बुधवार की देर रात सांड़ की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव मुडगवां निवासी अवधेश कुमार (38) अपने तहरे भाई वीरपाल के साथ बुधवार की शाम को बाइक से पड़ोस के ही एक गांव में दावत में गए हुए थे। देर रात दोनों लोग बाइक से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान बमरोली-ईंटगांव रोड पर ब्रह्मदेव स्थल के समीप एक सांड़ ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर अवधेश की मौत हो गई। वहीं उनका भाई वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। संवाद