फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike hits culvert and falls into canal, labourer dies, companion injured

Pilibhit News: पुलिया से टकराकर बाइक नहर में गिरी, मजदूर की मौत, साथी घायल

Fri, 27 Feb 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bike hits culvert and falls into canal, labourer dies, companion injured
अमरिया। अमरिया-परेवा मार्ग पर पौटा डैम के पास अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराकर नहर में जा गिरी। बृहस्पतिवार रात हुए इस हादसे में गांव करगैना पीरा निवासी रूपलाल ( 45) की मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसा अमरिया-परेवा मार्ग पर पौटा डैम के पास रात करीब आठ बजे हुआ। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम करगैना पीरा निवासी रूपलाल अपने साथी अर्जुन के साथ बाइक से माधोपुर भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। इस दौरान डैम के पास बाइक पुलिया से टकराकर नहर में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों बाइक सवारों को नहर से बाहर निकाला गया। हादसे में रूपलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed