फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike collision killed four bicycles , a death

बाइक ने चार साइकिलों में मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 24 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो  बिलसंडा।
ब्यूरो  बिलसंडा। Updated Sun, 24 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike collision killed four bicycles , a death
मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- ट्रिपल साइडिंग का मामला, छह लोग घायल
 गांव कैचुआ के पास ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवार ने एक-एक कर चार साइकिलों में टक्कर मार दी। हादसे में एक साइकिल सवार बिलसंडा निवासी मजदूर 35 वर्षीय जरीफुद्दीन की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीनों युवक सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
हादसा शनिवार की रात करीब 11 बजे बीसलपुर मार्ग पर हुआ। बीसलपुर में गुड्डू बेग के डिपो से काम कर चार मजदूर अलग-अलग साइकिलों से घर आ रहे थे। ईंटगांव से बीसलपुर की ओर तीन लोगों को बैठाकर जा रहे बाइक सवार ने एक-एक कर चारों साइकिलों में टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार बिलसंडा निवासी जरफुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नजरुद्दीन, जिलानी और मुरव्वत हसन घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक ईंटगांव निवासी विवेक, बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी राजू घायल हो गया, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आईं। वह मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जिलानी, विवेक और राजू की हालत गंभीर होने पर तीनों को पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जरफुद्दीन के हैं छह बच्चे

मजूद जरफुद्दीन की मौत की खबर पाकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बाइक चालक विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जरफुद्दीन के छह बच्चे हैं। इनमें चार पुत्रियां 10 वर्षीय मैविश,  चार वर्षीय सुहानी, दो वर्षीय करिश्मा, एक वर्षीय करीना और दो पुत्र पांच वर्षीय इकलास व तीन वर्षी इलियास हैं। उसकी पत्नी रिहाना और मां-बाप को छह बच्चों की चिंता सता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed