फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike collision, a Killed, another critically

बाइक की भिड़ंत, एक  की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 09 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 09 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
 टनकपुर हाइवे पर बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार वनरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पौटाकलां निवासी तुल्लन हुसैन का 20 वर्षीय पुत्र शाहिद हुसैन बाइक से खटीमा निवासी अपने मामा ताज मोहम्मद के घर से लौट रहा था। सैदपुर गांव के निकट पीलीभीत की ओर से जा रहे सैदपुर निवासी वनरक्षक ज्ञानसिंह की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों बाइकों में हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान शाहिद हुसैन की मौत हो गई। वहीं हालत गंभीर होने पर वनरक्षक को बरेली रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर शाहिद के घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शाहिद के चार भाई और पांच बहनें हैं। सभी का रो रो बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed