{"_id":"6602b33b894f4f28820cb04e","slug":"bike-collides-with-tree-teenager-dies-another-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-113908-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
बरखेड़ा में आमडार के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। तेज रफ्तार बाइक आमडार के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है।
थाना बरखेड़ा के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी सुमित (16) पुत्र अरविंद कुमार सोमवार की दोपहर एक बजे गांव के ही साथी सुमित (14) पुत्र गंगशरण के साथ नगरा चौराहे पर गया था। वहां से वापस आते समय आमडार के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गजरौला भेजा। इलाज के दौरान सुमित पुत्र अरविंद की मौत हो गई। वहीं दूसरे सुमित का इलाज चल रहा है। मृतक की मां अनुपम पिछले 12 वर्षों से दौलतपुर में रह रही हैं। पति की मौत के बाद अनुपम ही बच्चों की परवरिश कर रहा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
-
हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गजरौला। गांव गजरौला निवासी श्यामलाल (57) पुत्र श्रीराम राजपूत की रविवार शाम घर में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मृतक हिस्ट्रीशीटर था। उस पर लगभग 21 मुकदमे दर्ज हैं। पुत्र की तहरीर पर श्यामलाल का पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। गांव में पुत्रों की पिटाई से श्यामलाल की मौत हो जाने की चर्चा है। संवाद