फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bike collided with pole, youth died

Pilibhit News: बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत

Tue, 18 Jul 2023 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
bike collided with pole, youth died
बिलसंडा। थाना करेली के समीप बाइक के पोल से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना निगोही के गांव इटौआ निवासी अहिवरन सिंह (32) अपने साढू तिलहर निवासी राजेंद्र के साथ बाइक से मंगलवार की सुबह अपनी ससुराल थाना करेली के गांव कल्याणपुर आए थे। देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव पसियापुर के पास उनकी बाइक सड़क के किनारे लगे पोल से टकरा गई। बाइक टकराने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अहिवरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजेन्द्र को पीलीभीत रेफर कर दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर जगदीप सिंह मालिक ने बताया कि बाइक पोल से टकराने से हादसा हुआ है। जिसमेंं एक कि मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed