{"_id":"65f498408cad7d000b0aa2e4","slug":"bhudiya-colony-team-won-the-inaugural-match-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113472-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भुड़िया कॉलोनी की टीम ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भुड़िया कॉलोनी की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
मझोला चीनी मिल मैंदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथिगण । स्रोत - आयोजक
मझोली के चीनी मिल मैदान पर शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मझोला। चीनी मिल मैदान पर हुए 13 ड्रीम्स कंसलटेंट अंतर राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भुड़िया कॉलोनी-अमरिया की टीम ने जीत लिया। बल्लेबाज संजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के पिता सरदार इकबाल सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पूरनपुर क्रिकेट क्लब और भुड़िया कॉलोनी तहसील अमरिया क्लब के बीच खेला गया।
पूरनपुर की टीम 91 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुड़िया कॉलोनी की टीम ने संजय की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सहारे सात विकेट से मैच जीत लिया। इस मौके पर आयोजन समिति के अमरदीप सिंह, सचिन बडगोटी, दलजीत सिंह, दिलशाद, अमन, हरमनदीप, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।