{"_id":"62b60eb2d649fb0ea84fbb57","slug":"bhakiyu-protest-against-agneepath-pilibhit-news-bly489348024","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ: भाकियू ने किया विरोध प्रदर्शन, योजना रद्द कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ: भाकियू ने किया विरोध प्रदर्शन, योजना रद्द कराने की मांग
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर में विरोध प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार देश, किसान और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेेट राजेश कुमार को सौंपा। इसमें अग्निपथ योजना रद्द कराने की मांग खास रही।
मंडी समिति स्थित किसान भवन में शुक्रवार दोपहर जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। इसके बाद भारत सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर चर्चा की गई। इसमें कहा कि यह योजना देश, किसान और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ साबित होगी। इसे निरस्त हो चाहिए। इसके अलावा सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। योजना को निरस्त कराने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसको लेकर काफी संख्या में पुलिस तैनात की गई।
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं से वार्ता की और शांत रहने की अपील की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दिया। इसमें प्रमुखता से अग्निपथ योजना को रद्द कराने की राष्ट्रपति से गुहार लगाई गई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष के अलावा प्रदेश सचिव वेदप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, नागेंद्र सिंह, धमेंद्र गुप्ता, कुलवंत सिंह, पूरनलाल, संतराम, बलजीत सिंह, मनवीर सिंह आदि मौजूद रहेे।