फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Betting of 27 hundred sugarcane farmers will stop

27 सौ गन्ना किसानों का सट्टा होगा बंद

Sun, 19 Dec 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Betting of 27 hundred sugarcane farmers will stop
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति के माध्यम से चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करने वाले 2700 से अधिक किसानों ने अब तक घोषणा पत्र नहीं भरे है। शीघ्र घोषणा पत्र न भरने वाले किसानों के सट्टे लॉक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में गन्ना का उत्पादन अधिक होने और पूरनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता कम होने पर क्षेत्र का गन्ना कई चीनी मिलों को आवंटित किया जाता है। इस बार किसानों को गन्ना सर्वे के समय घोषणा पत्र भरकर जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद सट्टा प्रदर्शन मेला में भी घोषण पत्र भरकर जमा करने को कहा गया। वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक समिति के 2700 से अधिक किसानों ने घोषण पत्र भरकर जमा नहीं किए। शीघ्र ही घोषणा पत्र जमा न करने वाले किसानों के गन्ना सप्लाई सट्टे लॉक हो जाएंगे।
विज्ञापन

डीसीओ ने गन्ना खरीद केंद्र का किया निरीक्षण
पूरनपुर। शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने गांव ढक्काचांट पहुंचकर गन्ना खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, सहकारी गन्ना समिति सचिव टीएन त्रिपाठी उनके साथ थे। डीसीओ ने जिन किसानों ने अब तक घोषणा पत्र भरकर जमा नहीं किए। उनको शीघ्र घोषणा पत्र जमा करने के निर्देश दिए। एससीडीआई ने बताया कि निरीक्षण में डीसीओ को सब ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed