{"_id":"583056d04f1c1bfe518fe5c0","slug":"benhr-school-lasted-parliament-the-parties-shall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनहर स्कूल में चली लोकसभा, दलों ने रखे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनहर स्कूल में चली लोकसभा, दलों ने रखे प्रस्ताव
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
बेनहर स्कूल में चली लोकसभा, दलों ने रखे प्रस्ताव
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनहर पब्लिक स्कूल शनिवार को विद्यार्थी संसद के दौरान लोकसभा की कार्रवाई का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया। चारों हाउसों के विद्यार्थियों ने अलग अलग राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व कर प्रस्ताव रखे।
विद्यालय के एरिना ऑडिटोरियम में शनिवार को हुए लोकसभा सिम्यूलेशन प्रोग्राम के तहत अरावली हाउस के विद्यार्थियों ने अरावली सोशलिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में शिक्षा के निजीकरण से संबंधित प्रस्ताव रखा। हिमालय हाउस ने हिमालय लेबर पार्टी की ओर से कृषि मंत्रालय से संबंधित प्रस्ताव, सतपुड़ा हाउस ने सतपुड़ा डेमोक्रेटिक एलायंस के रूप में खेलों वर्तमान परिदृश्य व विंध्या हाउस ने विंध्या फैमिनिस्ट पार्टी के रूप में महिलाओं के लिए लोकसभा में आरक्षण संबंधी प्रस्ताव विचार विमर्श के लिए सदन में रखा। अरावली सोशलिस्ट पार्टी के नेता के रूप में मोहम्मद मुस्तफा व प्रज्ञा मिश्रा ने शिक्षा के निजीकरण संबंधी बिल प्रस्तुत किया। कृषि व्यवस्था पर आधारित नए प्रस्तावों को हिमालय लेबर पार्टी के अभितांशु ने पेश किया। अरावली सोशलिस्ट पार्टी के सौरभ ने किसानों की समस्याओं की सदन में उठाया। सतपुड़ा डेमोक्रेटिक एलायंस के प्रणव शंखधार ने स्पोटर्स बिल पेश किया। सदन में दिए गए वक्तव्यों के आधार पर उक्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि नेताओं, प्रवक्ताओं व केबिनेट मंत्रियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें अरावली हाउस के मुस्तफा, प्रज्ञा मिश्रा, सौरभ सिंह, रजाउल हसन, हिमालय हाउस के कुशाग्र मिश्रा, सतपुड़ा हाउस के प्रणव शंखधार, विंध्या हाउस के वेदांश अग्रवाल, अनुराग श्रीवास्तव व अंशिका श्रीवास्तव पुरस्कृत हुए। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने विद्यार्थियों ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर हेड अल्पना कोहली, मनप्रीत सिंह संधू आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।