फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bengali society intensified efforts to resolve burning issues

Pilibhit News: ज्वलंत मुद्दों के निस्तारण के लिए बंगाली समाज ने तेज किए प्रयास

Tue, 16 Jan 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bengali society intensified efforts to resolve burning issues
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से वार्ता करता ​शिष्टमंडल । स्रोत - ​शिष्टमंडल
दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से मिला शिष्टमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। नागरिकता और जमीन पर मालिकाना हक समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों के निस्तारण को लेकर एक बार फिर बंगाली समाज ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए फरवरी माह में तराई क्षेत्र में एक विशाल सभा की तैयारी भी है। दो दिन पूर्व बंगाली समाज का एक शिष्टमंडल दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हलदार से मिला और सभा में शामिल होने का आग्रह किया।

जनपद की अधिकतर तहसीलों में बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग रहते हैं। नागरिकता को लेकर लंबे समय से मुद्दा उठता आ रहा है। जमीन के वन भूमि में दर्ज होने के चलते इन लोगों को मालिकाना अधिकार अब तक नहीं मिल सका है। बंगाली समाज को उम्मीद थी कि अनुसूचित जाति के दर्जा मिलने में सफलता मिल जाएगी लेकिन लोकसभा का चुनाव नजदीक आने से चिंताएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। दिल्ली गए बंगाली एकता संगठन से जुड़े और मठइयां लालपुर के ग्राम प्रधान शंकर राय का कहना है कि बंगाली समाज की ज्वलंत समस्याओं को लेकर लंबे समय से विधायक और सांसदों के जरिये आवाज उठाई जा रहीं है। अब लोकसभा का चुनाव नजदीक है ऐसे में समाज से जुड़े संगठनों ने एक बार फिर प्रयास तेज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के दर्जा मिलने के अलावा जमीन का मालिकाना हक समेत अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को बंगाली समाज के कुछ लोगों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हलदार से मुलाकात की। समस्याओं को लेकर अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि कमेटी बनाकर दिल्ली से पीलीभीत भेजेंगे जो जिलाधिकारी से वार्ता कर अपनी रिपोर्ट देगी।

इसके अलावा 11 फरवरी को मठइया लालपुर में आयोजित सभा के लिए भी न्योता दिया गया। शिष्टमंडल में डॉ विनय विश्वास, आशीष राय, सुकुमार गायन, अर्जुन, सुशांत हालदार, पारितोष राय, सुरेश राहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed