फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Behta female cubs in village Appearing to panic

गांव बेहटा में मादा शावक के दिखाई पड़ने से दहशत

Wed, 30 Sep 2015 10:53 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Wed, 30 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

गांव बेहटा के खेतिहर क्षेत्र में मंगलवार को रात लगभग आठ बजे मादा शावक के दिखाई पड़ने से दहशत फैल गई है। डर से किसान बुधवार को खेतों पर काम करने नहीं गए।

विज्ञापन

गांव बेहटा निवासी लालाराम मौर्य ने बताया कि बुधवार को रात लगभग आठ बजे वह अपने धान के खेत में पंपिंग सेट से पानी लगा रहा था। इसी बीच पड़ोस में स्थित गन्ने के खेत के बाहर एक मादा शावक दिखाई पड़ी। लालाराम ने तत्काल गांव जाकर लोगों को बताया।  लोग उसी समय लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और खेत में खड़े मादा शावक को देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग जलाई, तब मादा शावक गन्ने के खेत में चली गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उसी समय दियोरिया रेंज कार्यालय में सूचना दी, लेकिन वन विभाग के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। कई घंटे हो हल्ला मचाने के बाद भी जब शावक गन्ने से बाहर नहीं निकली, तभी ग्रामीण घर चले आए। डर के मारे ग्रामीण बुधवार को खेतों में काम करने नहीं गए। दरअसल ग्रामीणों का मानना है कि मादा शावक अभी गन्ने के खेत में ही मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह खेत में जाकर मादा शावक के पैरों के निशान देखे। ग्रामीणों ने पैरों के निशानों से ही निष्कर्ष निकाला कि ये निशान मादा शावक के ही हैं। इस बाबत दियोरिया रेंजर मोहम्मद शहनयाज ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं मिली है, फिर भी वह टीम भेजकर मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed