{"_id":"9f20be9ff588a3a5ee73b9f5308765dc","slug":"before-sowing-of-the-crop-cast-zinc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की बुवाई से पहले डाले जिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की बुवाई से पहले डाले जिंक
पीलीभीत।
Updated Sat, 21 Mar 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विज्ञान क्लब की ओर से कृषि गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की बुवाई से पूर्व तैयारी एवं फसल सुरक्षा की जानकारी दी।
राजकीय बीज गोदाम पर आयोजित कृषि गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ डीडीएम नाबार्ड एके रावत ने किया। उन्होंने किसानों से फसल उत्पादन के साथ इसकी मार्केटिंग के प्रति भी जागरूक होने की अपील की। उन्होंने नाबार्ड एवं बैंक योजनाओं की जानकारी किसानों को देकर फसल बीमा कराने की सलाह दी ताकि नुकसान होने पर राहत मिल सके।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. रीना सेठी ने समूह गठन, डॉ. एनसी त्रिपाठी गन्ने की बुवाई से पहले बीज शोधन और डॉ. एसएस ढाका ने कम लागत में अच्छी पैदावार लेने के तरीके बताए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड एवं अन्य लोगों ने यहां पहल ग्रामीण सेवा की ओर से लगे पापड़, केवी सिंचाई पंप एवं अन्य स्टालों का निरीक्षण किया। यहां केवीके के मंयक राम, प्रदीप मिश्रा, राजवीर सिंह, महेश वर्मा, मदनलाल, छदम्मीलाल, जगदीश प्रसाद, सुम्मेरलाल, हरिओम गंगवार, बनवारीलाल, सतेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।