{"_id":"d4edd6260dbcf0add480260d6c601b31","slug":"before-chanting-the-name-of-maha-urn-day-trip-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानाम संकीर्तन के पहले दिन निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानाम संकीर्तन के पहले दिन निकाली कलशयात्रा
पीलीभीत
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमनगरा में हरे रामा हरे कृष्णा महानाम संकीर्तन के पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शुक्रवार सुबह छह बजे से बाहर से आईं टोलियों द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा का जाप शुरू किया जाएगा।
क्षेत्र के रमनगरा में हर साल की भांति इस साल हरे रामा हरे कृष्णा महानाम संकीर्तन कार्यक्रम का बृहस्पतिार को शुभारंभ हुआ। संकीर्तन कार्यक्रम के पहलेे दिन पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल से कलश यात्रा निकाली। कलशयात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई शारदा नदी के तट पर पहुंची। यहां से महिलाएं कलश में जल लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचीं और परिक्रमा कर कलश को स्थापित किया। आयोजक सचिन सरकार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत शुक्रवार छह बजे से हरे रामा हरे कृष्णा का जाप शुरू किया जाएगा। यह जाप टोलियों द्वारा लगातार 24 घंटे तक जारी रहेगा। इसमें कलकत्ता, शक्तिफार्म, रमनगरा, न्यूरिया बंगाली कॉलोनी की टोलियों समेत करीब एक दर्जन टोलियां भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भंडारे के साथ महानाम संकीर्तन का समापन होगा।