फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BEd Entrance exam 2020

आज चार केंद्रों पर दो पालियों में होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Aug 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
BEd Entrance exam 2020
पीलीभीत। लॉकडाउन के बीच जनपद में पहली बार चार केंद्रों पर बीएड प्रवेश की परीक्षा कराई जा रही है। इसमें 1250 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रवेश परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों को सैनिटाइज कराकर तैयारी की गई। परीक्षार्थी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वर्तमान हालात में परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं हैं। उनके परिजन भी इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बावजूद इसके आज (रविवार) बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ से 12 और दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कॉलेज और एसएन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ड्रमंड कॉलेज में 350, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज और एसएन इंटर कॉलेज में प्रत्येक केंद्र पर 300 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 12-12 परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं। परीक्षा को संपन्न करने के लिए केंद्रों को सैनिटाइज कराकर सीट प्लान चस्पा किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक के साथ परीक्षा से संबंधित हर व्यक्ति का थर्मामीटर से तापमान नापा जाएगा। परीक्षार्थी मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर पाएंगे। परीक्षार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सैनिटाइजर, हैंडवॉश की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रशासनिक अफसर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

बुखार वाले परीक्षार्थियों को अलग देनी होगी परीक्षा
बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन कोरोना काल में पहली बार किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक परीक्षार्थी के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्र पर थर्मामीटर उपलब्ध कराया गया है। अगर जांच में कोई परीक्षार्थी बुखार से पीड़ित हुआ है, तो उसकी अलग कमरे में बैठकर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपनी एक फोटो और एक आईडी रखनी होगी।
- बिना मास्क परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
- परीक्षा में जरूरी सामग्री को छोड़कर बाकी अन्य वस्तुओं के ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed