फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Because of the apparent death of the tiger Not eve

बाघ के मौत की वजह स्पष्ट नहीं, फिर भी हो रही कार्रवाई

Thu, 07 May 2015 12:05 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 07 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच में मिले बाघ के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं मिली
विज्ञापन
है। इसके बाद भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। अब तक बराही रेंजर सहित पांच को सस्पेंड किया जा चुका है वहीं कुछ और पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। बाघ की मौत पर हो रही इन कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

23 मई को माधोटांडा क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर में ग्राम डगा के पास झाल में बाघ का शव मिला था। सूचना पर पहुुंचे वनाधिकारियों ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को आईवीआरआई भेजा था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा था। इसकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

उधर डीएफओ ने घटना के दिन ही दो वन दरोगा सहित चार वनकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। माना जा रहा था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य अधिकारी कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है लेकिन टाइगर रिजर्व में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है।

मंगलवार को बराही रेंजर मोहम्मद शहनियाज को शासन ने सस्पेंड कर दिया था। सूत्रों की मानें तो अब अन्य दो बड़े अधिकारियों सहित कुछ और पर गाज गिरना तय है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विभाग में इसकी काफी चर्चा है। बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए ही विभाग में हो रही इस कार्रवाई से अधिकारी कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed