{"_id":"6984fc6733425170a00cfe27","slug":"beautification-of-brahmachari-ghat-fell-victim-to-neglect-and-arbitrariness-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-153219-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनदेखी-मनमानी की भेंट चढ़ा ब्रह्मचारी घाट का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनदेखी-मनमानी की भेंट चढ़ा ब्रह्मचारी घाट का सुंदरीकरण
विज्ञापन
अधूरा पड़ा ब्रह्मचारी घाट का सुंदरीकरण कार्य संवाद
पीलीभीत। शहर के ब्रह्मचारी घाट का सुंदरीकरण कार्य जिम्मेदारों की अनदेखी और ठेकेदार की मनमानी की भेंट चढ़ गया। करीब दो करोड़ रुपये से कराया जा रहा काम अब तक अधूरा है। निर्देशों के बाद भी काम न कराने पर पर्यटन विभाग ने काम करा रही फर्म को टर्मिनेट(निरस्त) कर दिया है। अब नए सिरे से कार्य का टेंडर और अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। काम लटकाने वाली फर्म पर जुर्माना भी लग सकता है।
पर्यटन विभाग ने मार्च 2024 में शहर के ब्रह्मचारी घाट के सुंदरीकरण का काम शिलान्यास कराया था। कुछ माह बाद काम शुरू कराया गया। आयुर्वेदिक कॉलेज के पास गेट का निर्माण शुरू और घाट पर शौचालय बनवाया गया। घाट पर फाउंडेशन कार्य शुरू कराया गया। इसी समय जुलाई में बाढ़ आ गई। बाढ़ के पानी से फाउंडेशन कार्य को नुकसान पहुंचा और डाली गई मिट्टी बह गई। कुछ खंभे भी टूट गए थे। इसके बाद काम ठप हो गया। गेट और शौचालय में फिनिशिंग का काम भी नहीं कराया गया। घाट पर तो बिल्कुल भी कार्य नहीं हुआ। करीब दो वर्ष होने को है। सुंदरीकरण कार्य अब तक अधूरा है।
घाट पर कराए जाने हैं ये कार्य
प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक, करीब 2.18 करोड़ रुपये से घाट का सुंदरीकरण काया जाना है। आयुर्वेदिक कॉलेज के पास गेट निर्माण, शौचालय, बैठने के लिए छतरीनुमा स्थान और बेंच का कार्य भी होना है। बताया कि गेट और शौचालय में भी थोड़ा कार्य शेष रह गया है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी ठेकेदार ने काम पूरा नहीं कराया है।
विज्ञापन
दोबारा निकलेगी निविदा
प्रोजेक्ट मैनेजर लज्जाराम ने बताया कि कार्य में हीलाहवाली को लेकर अखिल इंटरप्राइजेज फर्म को टर्मिनेट कर दिया गया है। जांच और अन्य प्रक्रिया चल रही है। पेनाल्टी भी लग सकती है। अब दोबारा टेंडर कराया जाएगा। इसके बाद ही घाट का काम पूरा होगा। संवाद