{"_id":"68866e83e92b77a4110d9207","slug":"beautification-of-apsaria-river-ghat-and-temple-will-be-done-in-kukrikheda-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-140603-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कुकरीखेड़ा में अप्सरिया नदी घाट और मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कुकरीखेड़ा में अप्सरिया नदी घाट और मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के ललौरीखेड़ा विकासखंड स्थित कुकरीखेड़ा गांव में स्थित अप्सरिया नदी घाट और मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के पैतृक गांव में यह विकास कार्य पर्यटन विभाग की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। इससे धार्मिक स्थल को नया स्वरूप मिलेगा और स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
ललौरीखेड़ा का कुकरीखेड़ा गांव अब पर्यटन के नक्शे पर उभरने को तैयार है। यहां स्थित अप्सरिया नदी के घाट और प्राचीन मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को पर्यटन विभाग ने अपनी कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। इस परियोजना के अंतर्गत घाट की सीढ़ियों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, बेंच, सौंदर्यीकरण के लिए वृक्षारोपण, रंगाई-पुताई और स्वच्छता संबंधी कार्य किए जाएंगे।
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का यह प्रयास न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र को संरक्षित करेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। यह स्थान अब न केवल पूजा-अर्चना का केंद्र रहेगा, बल्कि लोगों के लिए एक शांति स्थल और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगा। परियोजना की पहल गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की विशेष रुचि के चलते संभव हो पाई है, जो स्वयं इसी गांव के मूल निवासी हैं। शनिवार को पर्यटन विभाग के मंत्री ने जिले के मंत्री संजय सिंह गंगवार को पत्र जारी करते हुए उनके पैतृक गांव के कार्ययोजना की जानकारी दी। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन शीघ्र ही कार्य का शुभारंभ करने की योजना बना रहा है। संवाद