{"_id":"6659c5824d843566080b0c97","slug":"beating-of-a-youth-returning-from-the-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117189-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत से लौट रहे युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत से लौट रहे युवक से मारपीट
विज्ञापन
घुंघचाई। खेत से लौट रहे युवक को गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर पीट दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन भी दबा दी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को जानकारी दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव मंडनपुर खुर्द निवासी दलजीत सिंह ने बताया कि 30 मई को उसका भाई हरजीत सिंह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसको घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई लगा दी। जब वह भागा तो दौड़कर उसे पकड़ लिया।
जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन दबा दी। जिससे उसका भाई बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर दलजीत मौके पर पहुंचा तो सभी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद