फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   be the self dependant

हस्तशिल्प अपनाकर खुद को बनाएं आत्मनिर्भर

Sun, 31 Jan 2016 07:58 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 31 Jan 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
be the self dependant
वन क्षेत्र से सटे क्षेत्र के ग्रामीणों की वनों पर निर्भरता कम करने के लिए जाइका के माध्यम से स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। इन समूहों को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। सात दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड ने कहा स्वयं सहायता समूह बैंकों से ऋण प्राप्त कर उसका सदुपयोग करें ओर छोटी-छोटी बचत को एकत्र कर अपने काम को बढ़ाएं। इससे पूर्व संस्था की ओर से नियुक्त प्रशिक्षकों ने महिलाओं को धूपबत्ती, कागज के थैले आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। अखिलेश सिंह ने सदस्यों को समूह चलाने का तरीका, इसके अभिलेख बनाना और बैंक का हिसाब रखने के तरीके बताए। समापन में डीएफओ कैलाश प्रकाश ने सभी सदस्यों से  प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपनाकर गांव के विकास में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed