{"_id":"675ad57bf640b6a0d9090d7e","slug":"be-serious-in-resolving-complaints-pushpa-pandey-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-127145-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में बरतें गंभीरता : पुष्पा पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में बरतें गंभीरता : पुष्पा पांडेय
Thu, 12 Dec 2024 05:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के गोमती सभागार में जनसुनवाई करती राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय। - विभाग
पीलीभीत। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय बुधवार को जनपद दौरे पर रहीं। उन्होंने विकास भवन स्थित गोमती सभागार में अफसरों की समीक्षा बैठक व जनसुनवाई की। इस दौरान 16 शिकायतें आईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
इसमें पूरनपुर की एक महिला ने ससुरालियों पर तीन पुत्रियों की शिक्षा रोक देने की शिकायत की। इसपर राज्य आयोग की सदस्य ने बीएसए को बच्चियों का दाखिला कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा आवास से संबंधित चार, घरेलू विवाद से संबंधित छह शिकायतें के अलावा वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, साठ साला पेंशन आदि मामले आए। इसपर उन्होंने नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही योजनाओं के बाबत आमजन को लाभ पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने जिला जेल के महिला बैरक का निरीक्षण किया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 कार्यालय और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। दो पीड़िताओं से वार्ता कर उनके प्रकरण को जाना व उनके निस्तारण के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को केंद्र प्रभारी तृप्ति मिश्रा को निर्देश दिए।