फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Be cautious on Nepal border: ADG

नेपाल सीमा पर बरतें सतर्कता : एडीजी

Wed, 17 Jan 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Be cautious on Nepal border: ADG
पुलिस लाइन सभागार में बैठक लेते एडीजी पीसी मीना । स्रोत - पुलिस
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव व 26 जनवरी को लेकर एडीजी पीसी मीणा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक की। बैठक में नेपाल सीमा पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीजी पीसी मीणा ने पुलिस लाइन में एसपी अतुल शर्मा व सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ नेपाल की सीमा पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर बैठक की। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि सीमा की कुल लंबाई 41.47 किमी है। जिले की नौ ग्राम पंचायतें नेपाल सीमा से लगी हुईं हैं। जिसमें तहसील पूरनपुर की तीन व कलीनगर की छह ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में लोकसभा चुनाव व 26 जनवरी को देखते हुए सीमा पर सतर्कता बरतने के साथ नियमित गश्त करने, मादक पदार्थों की तस्करी, खनन व वन्य जीव संबंधी अपराधों को रोकने के एडीजी ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अधिकारियों व कर्मचारियों को सक्रिय किया जाए। जिससे किसी भी समस्या का समय से निस्तारण किया जा सके। बॉर्डर एरिया में संयुक्त अभियान चलाने, चेकिंग और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान लखीमपुर खीरी के पलिया की एसएसबी 39वीं बटालियन के डीसी विजेन्द्र कुमार, 49वीं बटालियन के डीसी अमनदीप सिंह, एडीएम पीलीभीत रामसिंह गौतम, एसडीएम पूरनपुर राजेश कुमार शुक्ला, डीईओ संजय कुमार सहित सभी क्षेत्राधिकारी व पलिया के क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed