फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BDO of Puranpur honored in Delhi

Pilibhit News: दिल्ली में सम्मानित किए गए पूरनपुर के बीडीओ

Sun, 28 Jan 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
BDO of Puranpur honored in Delhi
दिल्ली में सूचना प्रसारण मंत्री को किताब देते पूरनपुर के खंड विकास अ​धिकारी । स्रोत - स्वयं
पूरनपुर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली बुलाए गए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अरुण कुमार सिंह परेड और अन्य कार्यक्रम करीब से देखकर खासे खुश हैं। दिल्ली में सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनकाे सम्मानित किया। बीडीओ ने मन की बात के तहत कराए गए कामों की किताब सूचना प्रसारण मंत्री को सौंपी।
विज्ञापन

बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने लखीमपुर खीरी में तैनाती के दौरान केले के निष्प्रोज्य तने से फाइबर निकालने के लिए समैसा गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया था। गुजरात से मशीनें मंगवाई गईं। महिलाओं ने जो फाइबर तैयार किया उसकी कई कंपनियों ने डिमांड की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में इसको शामिल किया। तब देश ही नहीं विदेश तक इनको पहचान मिली। प्रसार भारती के अपर निदेशक मुकेश कुमार ने पत्र भेजकर गणतंत्र दिवस पर उनको दिल्ली बुलाया था। उनको सूचना एवं प्रसार मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर भोज कराया गया। सूचना प्रसारण मंत्री ने उनको सम्मानित किया। खंड विकास अधिकारी ने मन की बात के तहत कराए गए कामों की एक पुस्तक भी सूचना प्रसारण मंत्री को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed