{"_id":"584c3ca74f1c1b104f44b60a","slug":"baton-charge-protesting-teachers-demonstrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
अाआंदाोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे शिक्षकों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य नेतृत्व के निर्देश पर जिले की इकाइयों द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित कर शोक सभाएं की गई। एस एन इंटर कालेज में शहीद शिक्षक को कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई।
माध्यमिक शिक्षक संघ की सनातन धर्म बांकेे बिहारी राम इंटर कालेज इकाई की शनिवार को हुई बैठक मेें लाठीचार्ज की निंदा की गई। कहा गया कि संगठन बर्बरतापूर्ण अमानवीय व्यवहार व लोकतंत्र पर कुठराघात की निंदा करता है। शिक्षक रामआशीष सिंह की मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शिक्षकों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष सरला राठौर, मंत्री ओमप्रकाश, डा. सुरेंद्र कुमार गंगवार, राजेश शुक्ला, अनुज कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश वर्मा, मनोहरलाल, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, शिवकुमार शर्मा, आशीष गंगवार, अनुराग गंवार, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे। इधर एसएन इंटर कालेज इकाई द्वारा कालेज में हुई बैठक में शोकसभा कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। कैंडल जलाकर शहीद शिक्षक रामआशीष सिंह को श्रृद्धांजलि दी गई। इसके बाद शिक्षकों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने, मृत शिक्षक के परिजनों को सरकार द्वारा सहयोग करने की मांग की गई। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष डा. टीएच खान, प्रधानाचार्य तालिब हुसैन, हशमुद्दीन खां, आसिमुद्दीन, इशरतयार खां, शाहिद खां, इकबाल हसन खा, डा. जावेद अहमद, लईक अहमद, मुसब्बिर हुसैन, यासीन अहमद खां, आफताब अहमद खां, रेहान आसफी, दिनेश चंद्र, शिव कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।