फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkheda of sugar crushing season will close 28

बरखेड़ा चीनी मिल का पेराई सत्र 28 को होगा बंद

Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ने शनिवार को अंतिम नोटिस जारी कर गन्ना खत्म हो जाने की बात कहकर 28 फरवरी को पेराई सत्र बंद करने का ऐलान किया है। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ललित तोमर द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि पूरे मिल क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म हो गया है। इसलिए मिल का पेराई सत्र 28 फरवरी को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि यदि किसी किसान का गन्ना रह गया हो तो वह तत्काल गन्ना मिल को आपूर्ति कर दे। नोटिस की प्रतिलिपियां मिल, गन्ना विकास परिषद और सहकारी गन्ना विकास समिति के नोटिस बोर्डों पर चस्पा कर दह गई हैं। इधर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने भी बरखेड़ा क्षेत्र में गन्ना खत्म हो जाने की पुष्टि की है। पूरनपुर। खराबी को लेकर क्षमता के अनुरूप पेराई न कर पाने को लेकर चीनी मिल को सप्ताह भर पहले क्लीनिंग में बंद किया गया था। क्लीनिंग के बाद भी चीनी मिल ठीक से नहीं चल पा रही है। दो दिन पहले नोकेन को लेकर चीनी मिल घंटों बंद रही थी। इसके बाद से खराबी को लेकर चीनी मिल की पेराई लड़खड़ाई चल रही है। खराबी को लेकर शुक्रवार की रात को करीब दो घंटे चीनी मिल बंद रही। शनिवार को दिन भी चीनी मिल चलने, बंद होने का क्रम चलता रहा। चीनी मिल बंदी को लेकर गन्ना किसानों की लंबी लाइनें लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed