{"_id":"66a9786a2033e2fdee04bb84","slug":"barkheda-mla-raised-question-mark-on-bdc-meeting-of-marouri-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-120250-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मरौरी की बीडीसी बैठक पर बरखेड़ा के विधायक ने लगाया प्रश्नचिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मरौरी की बीडीसी बैठक पर बरखेड़ा के विधायक ने लगाया प्रश्नचिह्न
विज्ञापन
पीलीभीत। 10 जुलाई को आयोजित क्षेत्र पंचायत मरौरी की बैठक को लेकर बरखेड़ा विधायक ने आपत्ति जताते हुए डीएम और सीडीओ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि उस दिन मुख्यमंत्री का दौरा था। ऐसे में बैठक में 91 लोगों की मौजूदगी गले नहीं उतर रही है। सीडीओ ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद ने मरौरी ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत की बैठक को लेकर सीडीओ को पत्र सौंपा। इसमें कहा गया कि बैठक 10 जुलाई को आयोजित हुई थी। इसमें 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 95 में से 80 ग्राम प्रधानों की मौजूदगी को दर्शाया गया। विधायक का कहना है कि उसी दिन मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम भी था। चारों ओर बाढ़ थी, सड़कें खराब थीं। ऐसी स्थिति में 80 प्रधानों और 91 सदस्यों का आना संभव नहीं था।
पत्र में कहा गया है कि ऐसा लग रहा है कि बैठक में जनप्रतिनिधियों के स्थान पर आम ग्रामीणों को बैठाकर मनमाने ढंग से प्रस्ताव पारित कर लिए गए। अब इस मामले में सीडीओ केके सिंह ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक और जिला विकास अधिकारी को शामिल किया गया है। सीडीओ केके सिंह ने बताया जांच अधिकारी से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।