फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Banks were hanging locks and an ATM with cash

बैंकों में लटके रहे ताले और एटीएम भी कैश लैस

Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Banks were hanging locks and an ATM with cash
बैंकों में लटके रहे ताले और एटीएम भी कैश लैस
तीन दिन का बैंक अवकाश लोगों को दूसरे ही दिन खलने लगा। रविवार को अवकाश के चलते जहां सभी बैंकों में ताले लटके रहे वहीं एटीएम भी कैश लैस होने से जरूरतमंदों को नकदी नहीं मिली। शहर, पूरनपुर, बीसलपुर सहित पूरे जिले में किसी भी एटीएम से धनराशि नहीं निकली। बैंकों में तीन दिन के अवकाश के चलते शनिवार को एक-दो एटीएम में धनराशि होने से कुछ लोगों को धनराशि मिल गई थी, लेकिन छुट्टी के दूसरे दिन सभी एटीएम पूरी तरह से ठप रहे। बैंकों की ओर से किसी भी एटीएम में धनराशि नहीं पहुंचाई गई, जिससे जिले के सभी एटीएम खाली रहे। सोमवार को भी अवकाश के चलते लोगों को नकदी के लिए भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

पूरनपुर। रविवार के अवकाश को लेकर बैंक शाखाएं बंद रही। नगर के किसी भी एटीएम से रुपये नहीं निकले। इससे एटीएम से रुपये निकालने को पहुंचने वाले लोगों को बैरंग होना पड़ा। अवकाश के दिन बैंक शाखाओं के बंद होने के साथ नगर के करीब सभी एटीएम कक्षों के शटर गिरे रहे। इससे रुपये निकालने पहुंचे लोगों को बैरंग होना पड़ा। 
विज्ञापन

बीसलपुर। पैसे न होने के कारण नगर में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, यूनियन बैंक, बैंक आफ इंडिया, इंडिया एटीएम, टाटा एटीएम समेत सभी एटीएम दिन भर शो पीस बने रहे। उपभोक्ता इन एटीएम पर पैसे निकालने गए और मायूस होकर लौट आए। उपभोक्ताओं में संबंधित बैंक के अधिकारियों के प्रति काफी रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed