फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Banks were closed on Sunday, are crippled ATMs

रविवार को बैंकें रहीं बंद, एटीएम रहे अपंग

Sun, 27 Nov 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 27 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Banks were closed on Sunday, are crippled ATMs
रविवार को बैंकें रहीं बंद, एटीएम रहे अपंग - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
नोट बंदी के बाद से परेशान जनता को बैंकों में शनिवार के बाद रविवार के अवकाश के कारण भटकना पड़ा। शहर में मात्र दो एटीएम से ही धनराशि निकलने के कारण लोग इधर से उधर दौड़ते रहे। 

नोट बंदी के कारण इस समय आम जनता का बुराहाल है। छोटे नोट की आस में सुबह से बैंक व एटीएम में घंटों लाइन में लगने के बाद कुछ नकदी हासिल कर काम चलाया जा रहा है लेकिन शनिवार और रविवार दो दिन की बंदी ने लोगों को परेशान कर दिया। रविवार को सुबह शहर की एसबीआई मेन ब्रांच में लगे एटीएम से धनराशि निकली जबकि सिटी शाखा में लगे एटीएम में खराबी के कारण धनराशि होने के बाद भी धन निकासी नहीं हुई। इससे यहां लाइन में लोगों को मायूस होकर दूसरे एटीएम पर जाना पड़ा। वहीं पुलिस लाइन में एक्सिस बैंक के एटीएम में भी काफी समय बाद धनराशि निकाली। शहर के दो एटीएम के अलावा अन्य लगभग सभी एटीएम बंद रहे अथवा धनराशि न होने के चलते शोपीस बने रहे। जरूरत मंद लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक आते जाते देखे गए। लोगों का कहना है कि बैंक को छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए एटीएम में पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था करनी चाहिए थी। अब सोमवार को बैंक खुलने पर भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed