कैश डिपोजिट मशीन पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिन से पीएनबी बैंक का सर्वर अपग्रेड होने की वजह से बैंक में ग्राहकों और स्टॉफ कर्मचारियों को दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। खाताधारकों को कैश डिपॉजिट मशीन पर लंबी लाइन लगाकर रुपये जमा करने पड़ रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे लोहा मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगी कैश डिपॉजिट मशीन पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। बैंक के अंदर कैश काउंटर पर स्टाफ द्वारा चस्पा किया गया था कि रुपये कैश डिपॉजिट मशीन से जमा करें। बैंक स्टाफ कर्मचारी महिला ने बताया कि सिस्टम अपग्रेड हो रहा है, इसलिए कम ट्रांजेक्शन किया जा रहा है। काउंटर पर सिर्फ 25 हजार या फिर इससे ज्यादा की नगदी जमा हो रही है। बैंक प्रबंधक रिजवान कमर ने बताया कि सिस्टम अपग्रेड होने की वजह से समस्या आ रही है, ग्राहकों की समस्या को देखते वह खुद उनके कैश डिपॉजिट फार्म लेकर पैसा जमा करा रहे है। वहीं, बैंक कर्मचारियों द्वारा काउंटर से खाते में पैसा जमा करने का फार्म हटा दिया गया, ताकि वह बैंक में रुपये न जमाकर कैश डिपॉजिट मशीन का इस्तेमाल करे। पता चलने पर बैंक प्रबंधन ने स्टाफ कर्मचारी को बुलाकर काउंटर पर कैश डिपॉजिट फार्म रखवा दिए।