फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   balcony of under-construction house collapses man dies after neck is cut in Bareilly

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का गिरा छज्जा, गर्दन कटने से युवक की मौत

Tue, 10 Mar 2026 03:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 03:06 PM IST
सार

पीलीभीत जिले के महाराजपुर गांव में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से युवक की मौत हो गई। छज्जा गिरने से युवक की गर्दन कट गई थी, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
balcony of under-construction house collapses man dies after neck is cut in Bareilly
छज्जा गिरने से हुआ हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में मंगलवार को सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से सूरज (20 वर्ष) पुत्र विनोद की गर्दन कटने से मौके पर मौत हो गई। हादसा महाराजपुर गांव में सुबह करीब 10 बजे हुआ। सूरज का मकान बन रहा था। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि सूरज छज्जा के पास कुछ काम कर रहा था। इस दौरान अचानक छज्जा गिर गया। वह उसके नीचे दब गया और उसकी गर्दन कट गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ में मौके पर जुट गई। लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed